भाप्रसे के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

tr

भोपाल, 17 फरवरी। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएँ की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में श्रीमती सुरभि गुप्ता, आयुक्त हस्तशिल्प हथकरघा और रेश्म को अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा पदस्थ किया है। श्री विशेष गढ़पाले, प्रबंध संचालक लघु उद्योग निगम तथा संचालक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ आयुक्त रेश्म का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा है।

श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव प्रबंध संचालक हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ आयुक्त हस्तशिल्प एवं हथकरघा का अतिरिक्त दायित्व सौपा गया हैं। एक अन्य आदेश में श्री शेरसिंह मीना अपर कलेक्टर जबलपुर को अपने कर्त्तव्यों के साथ आयुक्त नगर पालिका निगम जबलपुर का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

हिन्दुस्थान संवाद

You may have missed