दिल्ली में पेंट फैक्टरी में आग लगने से 11 मजदूरों की मौत

में-पेंट-फैक्टरी-में-आग-लगने-से-11-मजदूरों.jpg

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलीपुर क्षेत्र में पेंट फैक्टरी में आग लगने से 11 मजदूरों की मौत हो गई। दमकल विभाग के अनुसार गुरुवार शाम लगभग 5.25 बजे आग लगी थी। इस फैक्टरी में थिनर के ड्रम भी रखे थे। इस वजह से फैक्टरी में विस्फोट हो गया। आग तेजी से सामने के घरों और एक नशा मुक्ति केंद्र तक फैल गई। आग पर लगभग चार घंटे में नियंत्रण पा लिया गया।

दिल्ली फायर सर्विसेज (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने एक्स हैंडल पर इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है, डीएफएस के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद 11 मजदूरों की मौत हो गई। शाम 5.30 बजे आग लगने की सूचना मिली। 22 टेंडर साइट पर थे। विस्फोट के कारण इमारत ढह गई और मजदूर फैक्टरी के अंदर फंस गए और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

You may have missed