मप्र : भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के तबादले

mpinfo_NewsImage_b

भोपाल, 20 सितंबर (हि.स.)। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में मंगलवार को मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने आदेश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार इंदौर संभाग में राजस्व विभाग के अपर आयुक्त रजनी सिंह को झाबुआ जिले में कलेक्टर बनाया गया है, जबकि झाबुआ के कलेक्टर सोमेश मिश्रा को भोपाल ट्रांसफर करते हुए मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, एक अन्य आदेश में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के उप सचिव स्वरोचिष सोमवंशी को राज्यपाल का उप सचिव बनाया गया है, जबकि राज्यपाल के उपसचिव धरणेन्द्र कुमार जैन को मंत्रालय में उपसचिव पदस्थ किया गया है।

इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार/ मुकेश / डा. मयंक

You may have missed