16 सहायक उपनिरीक्षकों को मिला उच्चतर कार्यवाहक प्रभार

ssp


सिवनी, 01 अप्रैल। जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने गुरूवार को पुलिस कंट्रोल रुम सिवनी में स्टार लगा कर कार्यवाहक प्रभार (उच्चतर पद पर कार्य करने का अधिकार ) प्रदान कर 16 सहायक उपनिरीक्षकों को कार्यवाहक उपनिरीक्षक के पद पर नवीन पदस्थापना हेतू आदेशित कर समस्त नवीन कार्यवाहक उपनिरीक्षकों को पदनाम के साथ मिलने वाली जबावदेही व जिम्मेदारी के सफल क्रियान्वयन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी है।
सिवनी पुलिस के मीडिया अधिकारी आशिष खोबाग्रडे ने गुरूवार की शाम को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला इकाई सिवनी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक जो शासन के द्वारा निर्धारित समस्त अहर्ताओं को पूर्ण करते हैं.। जिनमें सहायक उपनिरीक्षक डी.आर.शरणागत ,मतलूब खान, राजेश दुबे, पंचम लाल देशमुख, रामेश्वर सिंह राजपूत, महेश कुमार दुबे, दयाल सिंह चौहान , दिनेश कुमार दुबे, जमुना कावरे, संजीव मिश्रा, सुनील कोलार, रामलाल कर्वेती, सुल्तान मोहम्मद, ओमप्रकाश धौलपुरी, विष्णु प्रसाद वर्मा को कार्यवाहक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
हिन्दुस्थान संवाद

You may have missed