जिले में अब तक 825.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

सिवनी, 18 अक्टूबर।कार्यालय भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार 1 जून से 18 अक्टूबर 21 तक जिले के कुल 8 विकासखंडों में 825.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

May be a cartoon of body of water

जिसमें विकासखण्ड सिवनी में 1121.5 मि.मी., कुरई में 875 मि.मी., बरघाट में 979.0 मि.मी., केवलारी में 853.2 मि.मी., छपारा में 642.8 मि.मी., लखनादौन में 703.1 मि.मी., धनौरा में 730.8 मि.मी., घंसौर में 700.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इस प्रकार इस वर्ष कुल 6605.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई जो कि विगत वर्ष इस दौरान दर्ज की गई 10091.4 मिमी वर्षा से 3486.2 मिमी कम है। 

 हिन्दुस्थान संवाद

You may have missed