जिला कांग्रेस की जिला स्तरीय किसान पद यात्रा शनिवार को

0

सिवनी, 11 फरवरी। जिला कांग्रेस द्वारा शनिवार 13 फरवरी की प्रातः 11 बजे जिला स्तरीय किसान पद यात्रा जिला मुख्यालय से लगे ग्राम खैरीटेक से प्रांरभ होकर ग्राम लखनवाडा के बैनगंगा घाट पर जलाभिषेक दीपदान एवं पूजा अर्चना कर यात्रा का समापन किया जायेगा। उक्ताशय की जानकारी गुरूवार की शाम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने दी है।
राजकुमार खुराना ने बताया कि आगामी 13 फरवरी शनिवार को प्रातः 11 बजे जिला स्तरीय किसान पद यात्रा खैरीटेक चैक नागपुर रोड़ से निकाली जायेगी जोकि सिमरिया, पलारी, चांवडी, भंण्डारपुर, कारीरात होते हुये शाम 4 बजे लखनवाड़ा किसान पद यात्रा पंहुचेगी जहाॅ पर पुण्यशलिला माॅ बैनगंगा के घाट पर जलाभिषेक दीपदान एवं पूॅजा अर्चना कर किसान पद यात्रा का समापन किया जायेगा।


खुराना ने बताया कि इस पदयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी, जिला, जनपद, नगरपालिका, नगर पंचायत के कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, समस्त ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, युवक कांग्रेस, एन.एस.यु.आई, जिला विधिक विभाग, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, अनु. जाति प्रकोष्ठ, आदिवासी प्रकोष्ठ, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ, असंगठित कामगार प्रकोष्ठ, जिला झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ, सद्भावना प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयो व कांग्रेस जनों से किसान पद यात्रा में उपस्थित होने की अपील की गई है।


हिन्दुस्थान संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed