Seoni: नवागत कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने पदभार ग्रहण किया

dmseoni

सिवनी 30 जनवरी। राज्य शासन के आदेशानुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी क्षितिज सिंघल ने सोमवार को जिला कलेक्टर सिवनी के रूप में पदभार ग्रहण किया।
क्षितिज सिंघल इसके पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सागर में पदस्थ थे।


नए कलेक्टर से जिले वासियों को उम्मीद
नए कलेक्टर क्षितिज सिंघल से जिले वासियों को काफी उम्मीदें है, कि जिले के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम छोर में निवासरत पात्र लोगों को आसानी से मिल सकेगा।
हिन्दुस्थान संवाद

You may have missed