भाप्रसे के तीन अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना

भोपाल, 21 जनवरी। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना की है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में सुश्री शैलबाला अंजना मार्टिन संचालक, आदिम-जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएँ भोपाल को अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, श्री दिनेश श्रीवास्तव उप सचिव, जनजातीय कार्य विभाग को संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, भोपाल और श्री रवीन्द्र कुमार चौधरी संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, भोपाल को संचालक आदिम-जाति क्षेत्रीय विकस योजनाएँ, भोपाल पदस्थ किया है।

No photo description available.

हिन्दुस्थान संवाद

You may have missed