कमलनाथ तो नही जा पाए, पर राजस्थान में कांग्रेस का ये बड़ा कद्दावर नेता BJP में शामिल

तो-नही-जा-पाए-पर-राजस्थान-में-कांग्रेस-का.jpg

Rajasthan Election 2023: ED की कार्रवाई पर गहलोत के मंत्री का बड़ा बयान,  बोले- 'नेता कहीं नहीं जाने वाले, पहले चुनाव तो लड़ने दें'

जयपुर। कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान में चारबार के कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय सोमवार को भाजपा में शामिल हो गये।

महेंद्रजीत सिंह मालवीय भाजपा में शामिल

पार्टी के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, राज्य इकाई प्रमुख सीपी जोशी और अन्य नेताओं ने महेंद्रजीत सिंह मालवीय का भाजपा में स्वागत किया। उन्होंने राज्य और केंद्र में भाजपा सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार है और वो अपने राज्य के विकास के लिए भाजपा में आए हैं।

विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा

पार्टी कार्यालय में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन से पहले उन्होंने कहा कि विकास एक बड़ा मुद्दा है। यहां डबल इंजन की सरकार है। राज्य और देश बदल रहा है और पूरी दुनिया देख रही है। बता दें कि पिछले साल के अंत में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा राजस्थान में सत्ता में आई।

भाजपा ने 115 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस, जिसने 2018 से पांच साल राज्य की सत्ता चलाई, वो 70 सीटों पर ही जीत हासिल करने में सफल रही।

कमलनाथ ने भाजपा में जाने से इनकार किया

उधर, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ (Kamal Nath) ने खुद के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि मैं और मेरा बेटा नकुलनाथ कांग्रेसी हैं और हम कहीं नहीं जा रहे हैं।

You may have missed