संसद भवन के मकर द्वार से केवल सांसदों को ही प्रवेश,अन्य लोगों के उतरवाए जा रहे जूते

sansad.jpg

 

संसद भवन की सुरक्षा में बुधवार को बड़ी चूक हुई। यहां दो युवक लोकसभा के अंदर सांसदों के बीच में दर्शक दीर्घा से उस वक्त कूद गए जब सदन की कार्यवाही जारी थी। इनमें से एक युवक पीछे से कूदते-फांदते हुए सांसदों के बीच जा पहुंचा और जूते से स्प्रे निकालकर पूरे सदन को धुआं-धुआं कर दिया।

संसद में प्रवेश करने वाले चारों आरोपियों की जानकारी–

सागर शर्मा- लखनऊ के आलम बाग  का रहना वाला है। वह बैटरी रिक्शा चलाता था। उसके पिता कारपेंटर हैं। उसकी मां ने दावा किया कि दिल्ली में धरना प्रदर्शन में भाग लेने के बहाने वह घर से दिल्ली के लिए निकला था। तीन दिन पहले वह दिल्ली आया था।

नीलम- हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली है। नीलम भी बेरोजगार है। वह धरना प्रदर्शन में भाग लेती रहती है। संसद के बाहर से पकड़ी गई नीलम के छोटे भाई ने कहा, ‘… हमें इस बारे में जानकारी नहीं थी कि वह दिल्ली गई है हमें जानकारी थी कि वह अपनी पढ़ाई के लिए हिसार में है… वह सोमवार हमसे मिलने आई थी और कल लौटी है। वह BA, MA, B.Ed, M.Ed, CTET, M.Phil और NET उत्तीर्ण किया है। उन्होंने कई बार बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था और किसानों के विरोध प्रदर्शन में भी भाग लिया था…।

मनोरंजन- मैसूर के कर्नाटक का रहने वाला है। वह बीटेक कर रहा है।

अमोल शिंदे- लातूर जिले (महाराष्ट्र) का रहने वाला है। अमोल दौड़ लगाता था और भारतीय सेना में भर्ती होने की कोशिश कर रहा था।

पांचवां आरोपी- ललित झा

साल पहले हुई घटना से हमने क्या सीखा: प्रियंका चतुर्वेदी
संसद की सुरक्षा पर उल्लंघन को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी कहती हैं, “…यह एक गंभीर सुरक्षा उल्लंघन है और देश के लिए शर्मनाक है…गृह मंत्री अमित शाह को स्पष्टीकरण देना चाहिए… 22 साल पहले हुई घटना से हमने क्या सीखा?…”

इस घटना पर सरकार चुप क्यों: अधीर रंजन चौधरी
संसद भवन की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा,”इतनी बड़ी घटना हो गई लेकिन, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री खामोश क्यों है। इस घटना पर चर्चा होनी चाहिए।”

आरोपी सागर के मामा ने कहा- मेरे भांजे को फंसाया गया
संसद में बवाल मचाने वाले आरोपी सागर के मामा ने अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा, सागर को किसी बड़े पद पर बैठे व्यक्ति ने साजिश के तहत इस मामले में फंसाया है।

संजय राउत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
संसद भवन में सुरक्षा चूक को लेकर गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा,”अगर संसद भवन में सुरक्षा उल्लंघन हो सकता है तो आप देश की सीमा पर स्थिति को समझ सकते हैं। देश को कल समझ आ गया होगा कि चीन की सेना लद्दाख में कैसे घुसी। कैसे पाकिस्तान से घुसपैठिए कश्मीर में प्रवेश करते हैं और आतंकवादी मणिपुर में कैसे आए।

संजय राउत ने आगे कहा,”हमारे संसद भवन में सबसे मजबूत सुरक्षा व्यवस्था है, लेकिन कुछ लोग सदन में घुस गए और हंगामा कर दिया। पीएम और गृह मंत्री चुप हैं।

आरोपी ललित को लेकर पुलिस ने साझा की जानकारी
संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, संसद भवन में पांच आरोपी आए थे। नीलम, मनोरंजन, सागर, अनमोल शिंदे और ललित झा। चारों आरोपियों ने अपने फोन ललित झा को सौंपे थे। वहीं, ललित झा ने चारों आरोपियों द्वारा संसद में हंगामा करने के बाद घटना का एक वीडियो बनाकर उसने एनजीओ पार्टनर को भेजा था।

You may have missed