करणीसेना अध्‍यक्ष गोलीबारी के इस तरह मिले सुराग, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या कांड में दो गिरफ्तार

Karni-Sena-President-murder-2.jpg

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है लेकिन हत्यारों के साथ आए नवीन के मोबाइल से जानकारी लेकर तथ्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि हत्या आरोपी नवीन को अपने साथ गोगामेड़ी के घर लेकर गए थे। नवीन की मौत के बाद पुलिस ने उसके परिवार से जानकारी लेकर कार्रवाई की है।

गौरतलब है कि कल ही जयपुर में उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने तीन दिसंबर को ट्वीट किया कि कांग्रेस चुनाव हार गई क्योंकि उन्होंने करणी सेना को नजरअंदाज किया। जिसके बाद राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के भाजपा से हारने के दो दिन बाद करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या को लेकर करणी सेना ने आज राजस्थान बंद बुलाया है। वहीं सरकार बनाने जा रही भाजपा ने दावा किया कि राज्य हारने के बाद यह कांग्रेस की बदला लेने की योजना थी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि पुलिस को उनकी सुरक्षा को खतरे के बारे में इनपुट था, लेकिन कांग्रेस के सीएम अशोक गहलोत ने उनकी सुरक्षा कम कर दी।

You may have missed