भाप्रसे के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

भोपाल, 11 जनवरी।राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में डॉ. नेहा जैन सहायक कलेक्टर जिला अशोकनगर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अशोकनगर, सुश्री ज्योति शर्मा सहायक कलेक्टर जिला खण्डवा को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नेपानगर जिला बुरहानपुर और डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहायक कलेक्टर जिला नरसिंहपुर को अवर सचिव मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया है।

हिन्दुस्थान संवाद

You may have missed