M.P: दो बाघिनों ने दिया चार शावकों को जन्म, संख्या पहुंची 75

panna

पन्ना, 24 मार्च। पन्ना टाइगर रिजर्व के लिए खुशखबरी है। यहां दो बाघिनों ने चार शावकों को जन्म दिया है। नए शावकों को मिलाकर रिजर्व में बाघों की संख्या 75 पर पहुंच गई है।

पन्ना टाईगर रिजर्व के जेडी ईश्वर रामहरि जरांडे ने बताया कि सोमवार को कैमरा ट्रेप पद्धति से देखने पर चार नये शावक मेहमानों को देखा गया है। पन्ना कोर रेंज के रमपुरा के पास दो शावको को बाघिन पी-223(22) ने जन्म दिया है। उक्त बाघिन की उम्र लगभग 3 साल बताई गयी है। वहीं किशुनगढ़ रेंज के अंतर्गत बाघिन पी- 643 ने दो शावकों को जन्म दिया है। शावक इन दोनों बाघिनों के साथ चहल कदमी करते हुए देखे गये हैं। उन्होंने बताया कि पन्ना टाईगर रिजर्व में अब बाघों की संख्या लगभग 75 पर पहुंच गई है।

हिन्दुस्थान संवाद

You may have missed